सोनमर्ग में हिमस्खलन, दो वाहनों में सवार पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया
- Admin Admin
- Mar 29, 2024
गांदरबल, 29 मार्च (हि.स.)। गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में शुक्रवार को हिमस्खलन हुआ, जिससे महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया है। हिमस्खलन में फंसे दो वाहनों में सवार पर्यटकों को बचाव टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि हंग क्षेत्र के पास हिमस्खलन हुआ, जिसमें कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए। पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), स्थानीय निवासियों और अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया। हिमस्खलन ने सीधे तौर पर दो वाहनों को प्रभावित किया, जिनमें मुख्य रूप से पर्यटक सवार थे। बचाव टीमों की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सफलतापूर्वक निकाला गया। बचाव अभियान के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा हैै।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत