होजाई पुलिस ने दो फर्जी दंत चिकित्सकों को किया गिरफ्तार

होजाई (असम), 01 अप्रैल (हि.स.)। होजाई पुलिस ने दो फर्जी दंत चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है। डॉ. एके गुप्ता की प्राथमिकी पर दोनों दंत चिकित्सकों को नीलबागान से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों की पहचान सलीम उद्दीन और मुहिबुल हक के रूप में की गयी हैं। दोनों डॉक्टरों पर उत्तर प्रदेश से फर्जी डिग्री जरिए इलाज करने का आरोप है। होजाई पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ किशोर/श्रीप्रकाश//चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर