भाजपा नेता आज प्रदेश के विभिन्न जिलाें के लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल, 10 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व आज (बुधवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन, छिंदवाडा एवं नरसिंहपुर, प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा कटनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंडला एवं डिंडौरी, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सीहोर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शहडोल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 9.30 बजे उज्जैन में झुलेलाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर सिंधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12.15 बजे छिंदवाडा के जुन्नारदेव, दोपहर 1.10 बजे चांदामेटा परासिया एवं दोपहर 3.30 बजे नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा के मुंगवानी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा प्रातः 9.30 बजे कटनी जिले के माधवनगर के शांतिनगर में जनसंपर्क, प्रातः 10.30 मुड़वारा विधानसभा के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक, दोपहर 12 बजे बहोरीबंद विधानसभा के तेवरी में नुक्कड़ सभा, दोपहर 1 बजे स्लीमनाबाद में नमो नवमतदाता सम्मेलन एवं दोपहर 2 बजे छपरा में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रातः 11.30 बजे मंडला जिले के सलवाह में जनसभा, दोपहर 2.10 बजे डिंडोरी के बमानी में जनसभा एवं सायं 4.20 डिंडौरी जिले के गोपालपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सीहोर जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शहडोल में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले के झागर में दोपहर 11 बजे बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, दोपहर 1.30 बजे गुना के संजोक गार्डन में सामाजिक सम्मेलन एवं सायं 5.30 बजे गुना एवं गुना कैंट के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व मंत्री प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। प्रातः 11.30 बजे राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के खिलचीपुर विधानसभा एवं दोपहर 2.30 बजे आगर मालवा जिले के सुसनेर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश

   

सम्बंधित खबर