मप्र: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज अनूपपुर, कटनी और जबलपुर प्रवास पर
- Admin Admin
- Apr 10, 2024
भोपाल, 10 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज (बुधवार को) अनूपपुर, कटनी और जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार पटवारी सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेेंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे पुष्पराजगढ़ ग्राम दमेहडी पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जीतू पटवारी हेलीकाप्टर से दोपहर 2.30 पुष्पराजगढ़ से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बड़वारा पहुंचेगे जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जीतू पटवारी शाम 4 बजे बड़वारा से प्रस्थान कर शाम 5 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात पटवारी रात्रि 9 बजे कार द्वारा जबलपुर से प्रस्थान कर रात्रि में भोपाल पहुंचेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश