नाले में पड़े मिले भाजपा के झंडे, आरोप तृणमूल पर

कूचबिहार,12 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शुक्रवार को दिनहाटा में चुनावी सभा है। इससे पहले दिनहाटा शहर के गोधुलीबाजार इलाके में भाजपा का झंडा नाले में मिलने से इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा ने तृणमूल पर नाले में झंडा फेंकने का आरोप लगाया है।

शुक्रवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने भाजपा के झंडे नाले में पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना भाजपा के कूचबिहार जिला सचिव अजय राय को दी गई। सुचना पर अजय राय मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नाले से झंडों को उठाया। अजय राय ने कहा कि यह नीच हड़कत तृणमूल ने की है। जबकि तृणमूल नेतृत्व ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

तृणमूल के दिनहाटा शहर ब्लॉक अध्यक्ष बिशु धर ने कहा कि तृणमूल के पास इतना समय नहीं है कि ममता बनर्जी की बैठक छोड़कर भाजपा का झंडा नाले में फेंके। ये बेबुनियाद आरोप हैं। हिन्दुस्थान संचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर