ग्वालियरः गर्मी के चलते आंगनबाड़ियों का समय बदला

ग्वालियर, 13 अप्रैल (हि.स.)। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में बदलाव किया गया है। अब आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। आंगनबाड़ियों का यह समय 15 अप्रैल से 30 जून तक रहेगा।

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र सिंह जादौन ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिये गतिविधियाँ आयोजित होती थीं। गर्मी को देखते हुए विभाग द्वारा आंगनाबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय बदला गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश

   

सम्बंधित खबर