भगवान महावीर की विशाल शोभायात्रा 21 अप्रैल को निकाली जाएगी

जयपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में सकल जैन समाज की ओर से जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह के प्रमुख समन्वयक अशोक जैन (नेता) ने बताया कि समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है तथा बडे़ जोर शोर से चल रही है। शोभायात्रा व धर्म सभा में शामिल होने के लिए शहर के 250 से अधिक मंदिरों में सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा संभाग स्तर की मीटिंगों के माध्यम से सम्पर्क किया जा चुका है। समारोह में जयपुर में विराजमान आचार्य मुनिराजों, आर्यिका माताजी का सानिध्य भी मिलेगा।

अशोक जैन ने बताया कि 21 अप्रैल को भगवान महावीर की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा रामलीला मैदान में धर्म सभा होगी। जहां आचार्य चैत्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पहली बार दिगंबर जैन मुनि दीक्षा भी होगी। समारोह के लिए कई समितियां बनाई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर