शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान में बाबा साहेब का योगदान अहम: सकलदीप भगत

खूंटी, 14 अप्रैल (हि.स.)। श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू में रविवार को भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।

मौके पर संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने कहा बाबासाहेब एक लोकप्रिय समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ तथा संविधान निर्माता थे। एक दलित परिवार में जन्म लेने के कारण उनको समाज तथा स्कूल में छुआछूत का सामना करना पड़ा। उसके बावजूद अपनी पढ़ाई के दम पर उनके पास 32 डिग्रियां थीं। साथ ही वे लगभग नौ भाषाओं के ज्ञाता थे। इसी कारण उन्हें सिंबल ऑफ नॉलेज के नाम से भी जाना जाता है। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। सभी छात्र छात्राओं को उनके जीवन को आत्मसात करके सभी समस्याओं को दरकिनार करते हुए बेहतर शिक्षा ग्रहण कर देश का नाम रोशन करना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर