सरकारी नौकरी देकर किसी देश को विकसित नहीं बनाया जा सकता : शेखावत

जोधपुर, 15 अप्रेल (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकारी नौकरी देकर किसी देश को विकसित नहीं बनाया जा सकता है। भारत को मेन्युफेक्चरिंग का हब बनाए, भारत को एनर्जी में आत्मनिर्भर बनाए, भारत में वल्र्ड क्लास स्ट्रक्चर बनें। युवाओं के पढऩे के लिए च्लोबल जैसे एजुकेशन सेंटर बनें। भारत टेक्रालॉजी का हब बनें। मैन्युफेक्चरिंग का हब बनें। देश की सरकार जब इन सब चीजों पर काम करती है तो देश के करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। वे आज जोधपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

शेखावत ने कहा कि साल 2004 से 2014 के इस कालखंड में और भारत छह दशक से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष से जूंझ रहा था। भारत का आमअवाम छोटी छोटी आवश्यकताओं के लिए संघर्षरत था या सरकार के सहयोग का वर्षों से इंतजार कर रहा था। उस कालखंड में भ्रष्टाचार सिर चढक़र बोला। देश की सीमाएं कमजोर हुई।

देश की आंतरिक सुरक्षा को भी जबरदस्त धक्का लगा था। उस परिस्थिति में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आशा की किरण देखते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी। देश में पिछले दस साल में गरीबों के जीवन को लेकर कार्य सफलतापूर्व किया। दूसरी तरफ देश की सीमाओं को सुरक्षित किया गया। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई। प्रधानमंत्री ने आंतकवाद को देश या देश के बाहर से बर्दास्त नहीं करने का साहस दिया।

शेखावत ने कहा कि भारत की अर्थ व्यवस्था को कड़े फैसले लेकर सुधारा गया। अनुशासन को फॉलो करते हुए आगे बढ़ाया है। आज टॉप पांच में अपनी इकॉनामी पहुंचाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने जो योजना बनाई और लोगों तक पूरी तरह पहुंचे इसके लिए भी बड़े स्तर पर फैसलें लिए गए। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकल कर सम्मान के साथ जीवन जी रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

   

सम्बंधित खबर