चांपदानी में रामनवमी की तैयारियां जोरो पर

चांपदानी में रामनवमी की तैयारियां जोरो पर

हुगली, 15 अप्रैल (हि.स.)। अयोध्या में श्री राम लाल के भव्य मंदिर के निर्माण और उनकी प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनवमी को लेकर पूरे देश में विशेष उत्साह है। रामभक्त अपने-अपने तरीकों से देश के अलग-अलग भागों में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। हुगली जिले के चांपदानी में आगामी 21 अप्रैल को रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकल जाएगी। जिसमें चांपदानी और अंगस इलाके के 25 से अधिक अखाड़े शामिल होंगे। इसको लेकर अभी से चांपदानी में तैयारियां शुरू हो गई है। चांपदानी का ज्यादातर इलाका भगवा झंडों से पट गया है।

चांपदानी नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा ने सोमवार को बताया कि चांपदानी में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर है। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन और नगरपालिका के पार्षद सतर्क हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चांपदानी में रामनवमी के मौके पर सभी चांपदानीवासियों के सहयोग से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर