उत्तर 24 परगना में युवक को मारी गोली

कोलकाता, 18 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बार फिर उत्तर 24 परगना के उस भाटपाड़ा इलाके में फायरिंग हुई है जो हिंसा के लिए कुख्यात रहा है। जिस पर फायरिंग हुई है उसका नाम पिंटू चौहान है। दावा है कि शराब के नशे में उसी के दोस्त ने विवाद होने पर उसे गोली मारी है। घटना बुधवार रात वार्ड नंबर 17 में घटी है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में पिंटू का फिलहाल कल्याणी जेएनएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। अचानक हुई घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों से बात कर ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि हुआ क्या था। चुनाव के मद्देनजर इस वारदात को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। फायरिंग के पीछे असल वजह क्या रही है, इसकी जांच चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा

   

सम्बंधित खबर