बाथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुए हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त रब्बू यादव गिरफ्तार

जानकारी देते सिटी एसपी

भागलपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बाथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुए हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त रब्बु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी श्री राज ने दी।

सिटी एसपी ने बताया कि बीते 16 अप्रैल को बाथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत दौलतपुर बहियार में भूसा चोरी के विवाद में 02 व्यक्तियों को गाली मार दी गई थी, जिसमें दौलतपुर निवासी मुकेश कुमार सिंह की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी तथा दूसरे व्यक्ति को बाथ पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था जो अभी खतरे से बाहर हैं।

इस संबंध में बाथ थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज किया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त रब्बु यादव को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के निगरानी में गठित छापेमारी दल कन्हैया कुमार झा थानाध्यक्ष बाथ थाना और सशस्त्र बल बाथ थाना शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर