सागर लोकसभा चुनावः नाम निर्देशन की संवीक्षा के बाद 14 उम्मीदवार मैदान में

- सभी के नाम निर्देशन-पत्र सही पाए गए, 22 अप्रैल तक हो सकेगी नाम वापसी

सागर, 20 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा निर्वाचन के तहत सागर संसदीय क्षेत्र में शनिवार को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा (स्कूटनी) की गई, जिसमें सभी 14 नाम निर्देशन-पत्र सही पाए गए। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अंजलि सहरावत नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में मौजूद रही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दीपक आर्य ने बताया कि 22 अप्रैल को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन दोपहर तीन बजे से किया जाएगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि जांच प्रक्रिया में एस.यू.सी.आई.के प्रत्याशी रामावतार 299, मधुकर शाह वार्ड, यादव कॉलोनी सागर, भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लता वानखेड़े 16 संत रविदास वार्ड (एम.पी.ई.बी. रेस्ट हाउस के पास) मकरोनिया बुजुर्ग सागर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला- गृह संख्या 125, प्रथम तल एक मालवीय नगर भोपाल, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेन्द्र बनपुरिया टैगोर वार्ड, खुरई एवं अमित कुमार दुबे जनता स्कूल के पास, पुरव्याऊ टौरी, सागर, रामभजन बंसल ग्राम लुडयारा थाना शाहगढ जिला सागर, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सुरेश धानक ग्राम 384 डुंगासर तह. सागर, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भगवती प्रसाद जाटव 530 झांसी रोड गुरु गोविंद सिंह वार्ड सागर, निर्दलीय प्रत्याशी तोषमनी कटरा गली, सुखलाल सिरोंज, जिला विदिशा, निर्दलीय प्रत्याशी रामकुमार अहिरवार एसओ परमा वार्ड कुरवाई जिला विदिशा, निर्दलीय प्रत्याशी श्री संग्राम सिंह म.न. 13/1 ग्राम मेहमू लटेरी जिला विदिशा पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड की प्रत्याशी लक्ष्मीबाई पटेल (कुशवाहा) 109/1 बाघराज वार्ड, निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ मकरानी केंट वार्ड नं. 03 केंट सदर सागर तथा महान वादी पार्टी के भीकम सिंह शिवनगर, तहसील जाटऊ फिरोजाबाद उ०प्र० के नामाकंन पत्र सही पाये गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा

   

सम्बंधित खबर