विभिन्न पार्टियों के 500 से अधिक कार्यकर्ता एवं नेता भाजपा में हुए शामिल

धुबड़ी (असम), 20 अप्रैल (हि.स.)। तामारहाट में कामतापुर स्वायत्त परिषद के सामान्य सदस्य रंजीत कुमार राय विभिन्न पार्टियों के 500 से अधिक महिला सह-नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। तामरहाट के हतिधुरा में गोलकगंज मंडल भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये सभी भाजपा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में गोलकगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अश्विनी रॉय सरकार और भाजपा के धुबड़ी जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत दत्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/अरविंद/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर