भीषण अग्निकांड में तीन दुकान जलकर खाक

जलपाईगुड़ी, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले के क्रांति ब्लॉक मौलानी बाजार में भीषण अग्निकांड में तीन दुकान जलकर ख़ाक हो गया है। घटना शुक्रवार देर रात की है।

बताया गया है कि देर रात क्रांति ब्लॉक मौलानी बाजार में स्थानीय लोगों ने एक दुकान से आग निकलते हुए देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके बाद घटना की सूचना पाकर मयनागुड़ी फायर स्टेशन से एक इंजन मौके पर पहुंची। वहीं, इसके कुछ देर बाद क्रांति चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक तीन दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया था। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। क्रांति थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर