तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हुए भाटपाड़ा के पार्षद सत्येन रॉय

बैरकपुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिलान्तर्गत जगद्दल के मजदूर भवन में भाटपाड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के पार्षद सत्येन रॉय अपने समर्थकों के साथ गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर बैरकपुर के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह और बैरकपुर भाजपा संगठनात्मक जिलाध्यक्ष मनोज बनर्जी उपस्थित थे।

इस मौके पर अर्जुन सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सत्येन रॉय लंबे समय के राजनीतिक कार्यकर्ता रहे हैं। उन पर किया गया हमला काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने उनसे भाजपा में शामिल होने के लिए कहा। मुझे बेहद ख़ुशी है कि आपने मेरी बात रखी।

जगद्दल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमनाथ श्याम ने सत्येन के भाजपा में जाने के बारे में कहा कि मुझे सत्येन के जाने का दुख है। वे मेरे अच्छे दोस्त थे। राजनीतिक मतभेदों के कारण इतनी जल्दी भाजपा में शामिल होना उनकी गलती है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर