गोजमुमो अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने पत्नी के साथ किया मतदान
- Admin Admin
- Apr 26, 2024
दार्जिलिंग, 26 अप्रैल (हि.स)। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग ने शुक्रवार को दार्जिलिंग के पाटलेबास सामुदायिक हॉल में बूथ संख्या 23/99 पर अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। बिमल गुरुंग के मोर्चा ने पहले ही लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजू बिष्ट को समर्थन देने की घोषणा कर दी थी। इस दिन मतदान के बाद भी बिमल गुरुंग एक बार फिर राजू बिष्ट को वोट देकर जिताने की अपील की। राजनीतिक हलकों के अनुसार, बिमल गुरुंग इस साल के लोकसभा चुनाव में उत्प्रेरक की भूमिका निभा सकते है। हिंदुस्थान समाचार /सचिन /गंगा