भाजपा समर्थक बालकिशुन बना आकर्षण का केंद्र

बालकिशुन की प्रचार करने वाली तस्वीरेंबालकिशुन की प्रचार करने वाली तस्वीरेंबालकिशुन की प्रचार करने वाली तस्वीरें

15 वर्ष से कर रहा है भाजपा का प्रचार, सपा शासन में कई बार मिली थी धमकियां

झांसी, 26 अप्रैल(हि.स.)। सर पर बालों की जगह केसरिया रंग से कमल का फूल, बालों को काटकर भी कमल के फूल के आकार में परिवर्तित किया जाना, शरीर पर भगवा रंग के कपड़े और केसरिया रंग से ही भाजपा के लिखे हुए शब्द बरबस ही किसी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। प्रचार-प्रसार का यह अनोखा तरीका महानगर के एक व्यक्ति का है, जो पिछले 14-15 साल से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार कर रहा है। यही नहीं समाजवादी पार्टी की सरकार के समय उसे कई बार जान से मारने तक की धमकी दी गई, लेकिन उसके फौलादी इरादे उसे यह करने से नहीं रोक पाए।

महानगर के प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 10 के बालकिशन कुशवाहा पिछले 14 साल से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उनके प्रचार-प्रसार करने का तरीका भी सबसे जुदा है। उन्होंने अपने शरीर को ही बिना किसी होर्डिंग, बैनर या पंपलेट के प्रचार का साधन बना दिया है। खुद के बाल कटवा कर उसे कमल का आकार दे दिया और बालों के स्थान पर केसरिया रंग से कमल का फूल बनवा लिया। उस पर भाजपा भी लिखवाया है। फिल्मी दुनिया में खलनायक का किरदार अदा करने वाले बालकिशन कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव के लिए रियल हीरो बनकर प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। वह स्वभाव से लेखक,कवि,फिल्म कलाकार आदि सारे गुणों को समाहित किए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि वह भू-माफिया सहित चंद्रशेखर आजाद, गुंडा गैंग, छोटे बड़े भाईजान और वेब सीरीज अजूबे 4 पार्ट 2 में विलेन की भूमिका में काम कर चुके हैं। इनमें से कुछ फिल्में रिलीज भी हो चुकी है और कुछ पर्दे पर आना शेष है।

बालकिशन ने बताया कि उन्हें भाजपा से खास लगाव है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी की तमाम जनकल्याण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिला है। इसमें गरीबी रेखा का कार्ड उज्ज्वला योजना का का गैस सिलेंडर, रेहडी-पटरी पर अपना रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार का ऋण आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए यह भी बताया कि हालांकि वह अभी 10 हजार रुपये का ऋण अदा नहीं कर पाए हैं। बाबजूद इसके उन्होंने कहा कि वह पार्षद से सांसद तक का प्रचार प्रसार इसी अंदाज में करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश

   

सम्बंधित खबर