हमारे पास हौसला भले ही कम है पर हौसला समर्थन सबसे ज्यादा : दीपक बैज

सरगुजा, 27 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि, हमारे पास संसाधन भले ही कम है मगर हौसला और जनसमर्थन सबसे ज्यादा है। पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद साफ हो गया है। कांग्रेस के पक्ष में हवा है। चिन्तामणि हमारी नहीं भाजपा की चिंता है।

वे कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, कल दूसरे चरण का मतदान हुआ भीषण गर्मी में लोगों ने लाईन लगाकर मतदान किया, यह लोकतंत्र के प्रति देश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की आस्था को बताता है। पहले और दूसरे चरण में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं का रूझान कांग्रेस के प्रति साफ दिखा। भीषण गर्मी में लोग बदलाव करने के लिये घरों से निकल कर वोट डालने आये। छत्तीसगढ़ में अभी तक हुये चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस पार्टी प्रचंड मतों से जीत रही है।

पत्रकार वार्ता के दौरान श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव,महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा उपस्थित थे

हिन्दुस्थान समाचार/ तरुण

   

सम्बंधित खबर