मानव तस्कर गिरोह के चुंगल से पांच लोगों को बचाया गया

कामरूप (असम), 30 अप्रैल (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया की ऊदियाना इलाके से मानव तस्कर गिरोह के चुंगल में फंसे पांच लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बताया कि मानव तस्कर का एक गिरोह महिला, पुरुष समेत पांच लोगों को एक घर में बंद कर रखा था।

इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अभियान चलाकर ऊदियाना गांव के ताजू अली के घर से सभी पांच लोगों को सकुशल बरामद किया गया। बरामद किए गए सभी पांच लोगों ने बताया कि उन्हें रोजगार दिलाने के नाम पर अन्य राज्यों में कुछ लोग ले जा रहे थे।

बचाए गए सभी लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं, जिसकी वजह से उन्हें अन्य राज्य में ले जाया जा रहा था। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ असरार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर