सालमारी पुलिस ने धान के खेत से दो बच्चों का शव किया बरामद

कटिहार, 06 अप्रैल (हि.स.)। जिले सालमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिया गांव के समीप धान के खेत में दो बच्चों के शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों बच्चों का शव किचड़ से लतपथ था। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप स्थानीय पोल्ट्री फार्म के संचालक दिलावर हुसैन पर लगाया है।मृतक बच्चों की पहचान सूरज कुमार (15 ) पिता राजकुमार मंडल एवं विजय कुमार (14 ) पिता संजय मंडल के रूप में हुई है।

इस संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि पोल्ट्री फार्म मालिक दिलावर हुसैन शुक्रवार रात करीब 09 बजे बच्चों को पोल्ट्री फार्म में मुर्गा उठाने के लिए बुलाने आया था। रात में कार्य के बाद जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों के द्वारा बच्चों की खोजबीन की गई, लेकिन रात में बच्चे नहीं मिले। जब सुबह कुछ लोग खेत में गए तो पाया कि उसी पोल्ट्री फार्म के पीछे धान के खेत में दो बच्चों के शव को पानी व किचड़ से लतपथ पड़ा हुआ था।

स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए बहत्या के आरोपी पोल्ट्री फार्म मालिक दिलावर हुसैन भागने का प्रयास करने लगा, परंतु ग्रामीणों ने दिलावर को पकड़ कर घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सुचना मिलते ही बारसोई डीएसपी अजय कुमार एवं एसडीओ दीक्षित श्वेतम अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। स्थिति नाजुक देखते हुए पुलिस बल की भारी नियुक्ति की गई है। मृतक दोनों बच्चों के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा

   

सम्बंधित खबर