तेज रफ्तार वाहन से स्कूटी की टक्कर, स्कूटी सवार की मौत

कोलकाता, 06 अप्रैल (हि.स.)। इकोपार्क के सामने एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को पीछे से धक्का मार दिया जिससे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम बप्पा घोष (48) है। हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे न्यूटाउन के इकोपार्क के गेट नंबर दो के पास हुआ।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को एक स्कूटी न्यूटाउन के इकोपार्क गेट नंबर एक से होते हुए अकांक्षा चौराहे की ओर लापरवाही से जा रही थी। उसी समय अचानक, एक चार पहिया वाहन ने कथित तौर पर स्कूटी को पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बप्पा घोष छिटककर स्कूटी से गिर गये।

रक्तरंजित हालत में उसे बिधाननगर उपमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार को न्यूटाउन ट्रैफिक गार्ड की पुलिस ने जब्त कर लिया। इस घटना के बाद न्यूटाउन ट्रैफिक पुलिस और इकोपार्क पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हादसे का कारण जानने की कोशिश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर