अशोकनगर: 6 साल से फरार दुष्कर्म का ईनामी आरोपी चार्ली राजा गिरफ्तार

अशोकनगर, 7 अप्रैल(हि.स.)। जिले में निगरानी बदमाशों, फरार आरोपितों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत 6 साल से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 8 हजार के ईनामी को पुलिस ने पकडऩे में सफलता पाई है।

रविवार को पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि थाना चंदेरी का दुष्कर्म का 8 हजार का ईनामी जो 6 साल से फरार चल रहा था चार्ली राजा उर्फ अनुराग सिंह पुत्र उदय सिंह यादव निवासी मलावनी थाना ललितपुर (उप्र ) गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि ईनामी आरोपी चार्ली राजा दिल्ली की ओर से कन्टेनर लेकर झांसी आ रहा था। उक्त जानकारी लगते ही थाना चिरुला की पुलिस से मदद लेकर चिरुला पर लगाई गई चेकिंग के दौरान ईनामी चार्ली राजा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार/मुकेश

   

सम्बंधित खबर