भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं

भोपाल, 8 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गुड़ी पड़वा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कामना की है कि शक्ति की आराधना का यह पर्व प्रदेश के नागरिकों के विकास तथा खुशहाली की ओर कदम बढ़ाने की शक्ति प्रदान करेगा।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि हमारी संस्कृति में सभी त्योहारों को हर्ष, उत्साह और सद्भाव के साथ मनाने की परंपरा रही है। शर्मा ने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि नव संवत्सर हमें पुरानी असफलताओं को भूलकर नई ऊचाईयों को हासिल करने का संदेश देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर