लोकसभा चुनाव के साथ निकाय चुनाव भी जीतेगी भाजपा : सिद्धार्थ अग्रवाल

देहरादून, 10 मई (हि.स.)। निकाय चुनाव को लेकर रायपुर विधानसभा के अंतर्गत बीरचंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में शुक्रवार को भाजपा की बैठक हुई।

बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अब नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें सबकी अपनी-अपनी भूमिका रहेगी। लोकसभा चुनाव के साथ निश्चित ही आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा की जीत होगी। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि संगठन जिसको भी कमल के निशान के साथ मैदान में उतारेगी, हम सब मिलकर उनके साथ भाजपा को विजयी बनाएंगे।

इस दौरान दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल, महानगर उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील शर्मा, महानगर मंत्री विमल उनियाल, कुलदीप बुटोला, दिलीप कंडारी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर