अवैध शिकारी गिरफ्तार

अवैध शिकारी गिरफ्तार अवैध शिकारी गिरफ्तार अवैध शिकारी गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 10 मई (हि.स.)। मोरीगांव जिले के पोबितरा अभारण्य के वन विभाग और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान एक अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

वन विभाग के सूत्रों आज बताया है कि पुलिस के सहयोग से चलाए गए अभियान के दौरान अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शिकारी की पहचान अब्दुल खालेक के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपित के पास से एक 3.3 बोर की राइफल, 12 जिंदा कारतूस और एक 7.65 एमएम की पिस्तौल और नौ राउंड जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। अब्दुल खालेक को अभारणय के पास स्थित गोरुमारा डशदलनी गांव से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित होजाई जिले के मोराजार थानांतर्गत आमबारी गांव का रहने वाला बताया गया है। अभियान के दौरान अन्य शिकारी फरार होने में सफल रहे। अन्य शिकारियों को पकड़ने के लिए पुलिस और वन विभाग इलाके में लगातार अभियान चला रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर