किसानों को सम्मान भाजपा सरकार में ही मिला: सोमेंद्र तोमर

-भाजपा सरकार में किसान सशक्त और समृद्ध हुए: प्रवीण पटेल

प्रयागराज, 11 मई (हि.स.)। नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसानों को जो सम्मान दिया उससे पहले किसी सरकार ने नहीं दिया। किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाएं चलाई गईं, जिससे इस देश का अन्नदाता आज खुशहाल है। यह बातें फूलपुर लोकसभा के सहसों क्षेत्र में हुए अन्नदाता सम्मेलन में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कही। उन्होंने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए किसानों को सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई।

वहीं फूलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि किसान तो हम भी हैं। किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार की हमेशा से प्राथमिकता रही है कि हमारे किसान सशक्त और समृद्ध हों। मैं स्वयं एक किसान परिवार से आता हूं इसलिए इनकी समस्याओं और सम्भावनाओं को भली भांति जनता हूं। किसान भाइयों ने इस बार फूलपुर से भाजपा को ऐतिहासिक मतों से जिताने का भरोसा दिया है। सभी किसान भाइयों को इस प्यार और समर्थन के लिए आभार है।

मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील पटेल, लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी, संयोजक फूलपुर लोकसभा गुरु प्रसाद मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कविता पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, अन्नू सिंह, काशी प्रताप द्विवेदी, भूपेंद्र मिश्र, राजेंद्र शुक्ल, ओमप्रकाश गिरी, प्रभाकर द्विवेदी, मीडिया प्रबंधन फूलपुर लोकसभा उमेश तिवारी सहित मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्याकान्त/आकाश

   

सम्बंधित खबर