लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर

समस्तीपुर, 11 मई (हि स)। जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्र समस्तीपुर (सुरक्षित) एवं उजियारपुर में दोनो ही गठबन्धनो के नेताओ द्वारा सघन प्रचार अभियान चलाया गया । इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। जनता मौन है, जिसकी जैसी बूथ मैनेजमेंट होगी वही बाजी मारेगा, ऐसा लोगो का कहना है।

जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र में 1564 भवनों में 2747 मतदान केन्द्र होंगे, जिसमे 1381 मतदान पर वेबकास्टिंग व्यवस्था होगी।इस बार प्रत्येक बूथ के लिए मोटर साइकिल पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया है।चुनाव को निष्पक्ष, स्वच्छ, भयमुक्त के लिए सयुक्त रूप से सभी मतदान दल, सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल, सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियो की संयुक्त ब्रीफिंग समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर परिसर में आयोजित की गई, जिसमे सामान्य पर्यवेक्षक हरिथा बी कुमार, सामान्य पर्यवेक्षक उजियारपुर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस पर्यवेक्षक राहुल देव शर्मा भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान सामाचार/त्रिलोकनाथ/चंदा

   

सम्बंधित खबर