बुजुर्गों की समस्याओं का पता लगायेगी समिति

हरिद्वार, 12 मई (हि.स.)। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि समिति की ओर से सीनियर सिटीजन का सर्वे किया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों की समस्याओं का पता लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते हैं। वे अपनी समस्या के साथ अपनी पूरी जानकारी समिति को उपलब्ध कराएं। सभी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। समिति बुजुर्गों की समस्या को सरकार और न्यायालय तक ले जाने का प्रयास करेगी।

एडवोकेट मिगलानी ने बताया कि वर्तमान समय में बुजुर्गों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दृष्टिगत समिति ने बुजुर्गों का सर्वे शुरू कराया है। समस्याओं का पता लगाकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग समाज और परिवार की धरोहर हैं। सभी को बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए।

हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर