सीमा सुरक्षा बल ने निकाली साइकिल रैली

सीमा सुरक्षा बल द्वारा निकाली गई साइकिल रैली

किशनगंज,13मई(हि.स.)। देश में 05 मई 2024 को मेरी लाईफ इंप्लीफिकेशन प्लान 2024 का शुभारम्भ किया गया है। इसके अंतर्गत 13 मई से 19 मई तक पर्यावरण, वन एवं जलवायु संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा नगर ब्रिज से सीमा चौकी परियाल तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में रहने वाले ग्रामीणों विशेषकर युवाओं को पर्यावरण, वन एवं जलवायु के संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें प्रेरित करना है कि वे गांव में रहने वाली माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों को भी इस संबंध में जागरूक करें, ताकि ग्रामीण हर स्तर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास कर सकें तथा भारत को प्रगति के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस साइकिल रैली का उद्घाटन 72वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा शैलेश कुमार सिन्हा ने किया। इस रैली में उप कमांडेंट, गोविंद सिंह राठौड़, शमशेर सिंह, करुणेश त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट, दिवाकर मिश्रा, सहायक कमांडेंट, 17 अधीनस्थ अधिकारी, 65 अन्य कार्मिक तथा आमिर हमजा, अब्दुल जलील, ग्राम पंचायत बसतपुर एवं मालदाखंड के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा लगभग 60 ग्रामीणों ने साइकिल रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ग्रामीणों ने वाहिनी द्वारा आयोजित इस जागरूकता अभियान के लिए वाहिनी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी पर्यावरण, वन एवं जलवायु संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान देने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा

   

सम्बंधित खबर