अररिया के भरगामा में एक तरफा प्यार में युवती की हत्या

मृतिका की फाइल फोटो और परिजन का फोटो

फारबिसगंज/अररिया, 18 मई (हि.स.)।अररिया के भरगामा में एक तरफा प्यार में युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। शव को देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भरगामा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घटना भरगामा प्रखंड क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 6 की है। मृतिका संजय पासवान की 18 वर्षीय बेटी है। बताया जा रहा है कि 10 जून को उसकी शादी होनी थी। परिजन का कहना है कि हमेशा की तरह रोज़ सुबह टहलने निकलती थी वही, इसी दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने उसी के दुपट्टे से शव को पेड़ से लटका दिया। बताया जा रहा है कि पहले भी वो शादी तोड़ने का प्रयास कर चुका था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

मृतिका के चाचा विजय पासवान का कहना है कि उनकी भतीजी सुबह करीब चार बजे घर से बाहर टहलने निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए पड़ोसी रामदेव पासवान का पुत्र किशन कुमार ने उसके मुंह में कपड़ा डालकर अपहरण कर लिया। फिर गले में दुपट्टा लगाकर हत्या कर उसके शव को एक पेड़ पर टांग दिया।

पिता संजय पासवान के बताया की मेरे बेटी इंटर की छात्रा थी और उसकी शादी रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत में आगामी दस जून को होनी थी। उसकी शादी का कार्ड भी छप चुका था। एक महीने पहले उसका फलदान हुआ था। इस बात की जानकारी किशन कुमार को भी थी। इसी बीच किशन ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसका रिश्ता भी बिगाड़ने का प्रयास किया था। जिस पर मेरे संबंधी सुभाष पासवान ने हम लोगों को इसकी जानकारी भी दी थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रिंस कुमार/चंदा

   

सम्बंधित खबर