बस दुर्घटना में दो की मौत, कई घायल

उत्तर दिनाजपुर,18 मई (हि.स.)। चाकुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर शनिवार को यात्री बस दुर्घटना में दो की मौत हो गई है जबकि 20 यात्री के घायल होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार बस कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही थी। तभी चाकुलिया थाना क्षेत्र के मनोरा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर चाकुलिया थाना अंतर्गत कानकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को बरामद कर स्थानीय चिकित्सा केंद्र भेजा। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इधर, बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि घटना चालक की नींद लगने से हुई है। बस की रफ्तार धीमी थी वरना जानहानि बढ़ सकती थी। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर