रायगढ़ : कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी हुए भाजपा में शामिल

रायगढ़, 2 मई (हि.स.)। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। लगातार पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। गुरुवार को सारंगढ़ में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा के महामंत्री विनोद तावड़े के समक्ष कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी भाजपा में शामिल हो गये।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में लैलूंगा विधानसभा से कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हुए थे, वहीं बुधवार को पूर्व विधायक प्रकाश नायक के भाई एवं जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। यह सिलसिला लगातार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर