लोस चुनाव : झांसी-ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1381 मतदान केंद्र के 2257 पोलिंग बूथ पर मतदान जारी

मतदान के बाद लोगों को मतदान करने का महत्व बताते पूर्व शिक्षा मंत्री व मतदान केंद्रों पर लगी कतारेंमतदान के बाद लोगों को मतदान करने का महत्व बताते पूर्व शिक्षा मंत्री व मतदान केंद्रों पर लगी कतारेंमतदान के बाद लोगों को मतदान करने का महत्व बताते पूर्व शिक्षा मंत्री व मतदान केंद्रों पर लगी कतारेंमतदान के बाद लोगों को मतदान करने का महत्व बताते पूर्व शिक्षा मंत्री व मतदान केंद्रों पर लगी कतारेंमतदान के बाद लोगों को मतदान करने का महत्व बताते पूर्व शिक्षा मंत्री व मतदान केंद्रों पर लगी कतारेंमतदान के बाद लोगों को मतदान करने का महत्व बताते पूर्व शिक्षा मंत्री व मतदान केंद्रों पर लगी कतारेंमतदान के बाद लोगों को मतदान करने का महत्व बताते पूर्व शिक्षा मंत्री व मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

- साढ़े 21 लाख मतदाता कांग्रेस, भाजपा व बसपा सहित 10 प्रत्याशियों की तय करेंगे किस्मत

- भाजपा के अनुराग शर्मा व कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य के बीच है कांटे का मुकाबला

झांसी, 20 मई (हि.स.)। झांसी-ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1381 मतदान केंद्र तथा 2257 पोलिंग बूथ पर सुबह लोकसभा चुनाव-2024 के 5वें चरण का मतदान 20 मई सोमवार को शुरू हो गया। सुबह 6 बजे से लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर धूप होने से पूर्व मतदान करने बूथों पर पहुंचे। झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर 2149755 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस, भाजपा, बसपा सहित 10 प्रत्याशियों में किसी एक की किस्मत आज लिखेंगे। मतदान के साथ ही प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। इनके भाग्य का फैसला 4 जून को मतगणना के बाद हो सकेगा।

झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर 1131476 पुरुष एवं 1018179 महिला मतदाता हैं। जबिक 100 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। झांसी-ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र में 1381 मतदान केंद्र तथा 2257 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए मतदाताओं के लिए पहली बार मतदान केंद्र के बाहर छाया का इंतजाम किया गया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने एवं शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संपूर्ण फोर्स बाहर का लगाया गया है। इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। मतदान सुबह 7:00 से शुरू हो कर शाम 6 बजे तक होगा।

मतदान कर लोकतंत्र को बनाए सशक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने मतदाताओं से अपील की है कि ये लोकतंत्र का महापर्व है इसमें बढ़ चढ़कर भाग लें और मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्र पर सभी व्यस्थाएं की गई हैं। मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत बाहर का फोर्स लगाया गया है। जनपद का फोर्स लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी में रहेगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए 26 जोन और 137 सेक्टर में बांटा गया है। 113 क्रिटिकल पोलिंग सेंटर को केंद्रीय फोर्स से कवर किया गया है। होमगार्ड को मिलाकर 8200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी है सकुशल चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जिले में 905 मतदान केंद्र बनाए गए हैं मतदान केंद्र में 1586 बूथ हैं। झांसी जिले को 26 जोन में बांटा गया है। जिनमें 147 सेक्टर शामिल है। जिले में क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जनमें पोलिंग स्टेशन पर केंद्रीय बल के जवान तैनातों होंगे।

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

इस बार भारतीय जनता पार्टी से अनुराग शर्मा, कांग्रेस से प्रदीप जैन आदित्य, बहुजन समाज पार्टी के रवि प्रकाश कुशवाहा के अलावा चंदन सिंह दीपक कुमार वर्मा इंद्र सिंह गनेश राम, धर्मेंद्र प्रताप, रमेश और लखन लाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के बीच है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी ने मुकाबला को त्रिकोणीय बना रखा है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित

   

सम्बंधित खबर