राज्यपाल-सीएम ने 'बुद्ध पूर्णिमा' के अवसर पर बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं

पटना, 22 मई (हि.स.)। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार के दिन हो रही बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी है।वैशाखी पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति एवं उनका महापरिनिर्वाण हुआ था और इनके उपलक्ष्य में ‘बुद्ध पूर्णिमा‘ आयोजित की जाती है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश हमें सत्य, अहिंसा, प्रेम, करूणा और शांति के मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आज विश्व समुदाय जिन अनेकानेक समस्याओं का सामना कर रहा है, उनका समाधान भी भगवान बुद्ध के दर्शन एवं उपदेशों में निहित है। उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता में अहम योगदान देनेे का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिये प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्षन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्ष है। भगवान बुद्ध के बताये हुये अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की है कि भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंदा

   

सम्बंधित खबर