शादी समारोह में शामिल होने अलवर पहुंची यशोदा बेन, जगन्नाथजी मंदिर में तुलसी का पौधा देकर किया स्वागत
- Admin Admin
- May 22, 2024
अलवर, 22 मई (हि.स.)। यशोदा बेन मोदी बुधवार सुबह अलवर के प्रसिद्ध जगन्नाथजी मंदिर में पहुंची। मंदिर के पंडितों ने तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया। यशोदा बेन एक शादी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंगलवार रात को ही अलवर पहुंची हैं। आज रात को शादी में भाग लेंगी। दिन में उनका अलग-अलग मंदिरों में पूजा करने का कार्यक्रम है, जिसकी शुरूआत सुबह अलवर शहर के जगन्नाथजी मंदिर से की।
मंदिर में पं. धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि यशोदा बेन बुधवार सुबह मंदिर में पहुंची। यहां उनको तुलसी का पौधा भेंट किया गया। इसके बाद बेन ने देश में शांति, तरक्की की कामना करते हुए पूजा पाठ किया। यहां के बाद वे भूरासिद्ध हनुमान मंदिर पहुंची। इसके बाद धोलागढ़ देवी मंदिर में पूजा करने जाएंगी। अलवर में रात को शादी कार्यक्रम में भाग लेकर गुजरात के लिए रवाना होंगी। यशोद बेन अलवर में कई बार आ चुकी हैं और मंदिरों में पूजा पाठ करती हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर