बांकेबिहारी देश पर कृपा बनाए रखें, श्रीकृष्ण के दर्शन से होता है अच्छा अनुभव
- Admin Admin
- May 23, 2024
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने सपरिवार किए बांकेबिहारी के दर्शन
मथुरा, 23 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंदा बोस गुरुवार को सपरिवार धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीबांके बिहारी मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने श्रीराधा रमण मंदिर में भी दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल परिवारजनों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार पहले ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना करके दीप प्रज्ज्वलित किया। सेवायत बालकिशन गोस्वामी ने राज्यपाल को ठाकुरजी की प्रसादी अंग वस्त्र और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने श्री राधारमण मंदिर में दर्शन किए। धार्मिक यात्रा पर तीर्थनगरी पहुंचे राज्यपाल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां आना और भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करना बड़ा अच्छा अनुभव रहा। भगवान देश पर कृपा बनाए रखें। यहां आकर अलग ही अनुभूति हो रही है, मन प्रसन्न हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/आकाश