तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक घायल

लखीमपुर (असम), 27 मई (हि.स.)। लखीमपुर जिले के ढकुवाखान इलाके में तेज रफ्तार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक कटहल के पेड़ से जा टकरायी। जिसकी वजह से कर चालक पवन फुकन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ढकुवाखाना पुलिस घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। घायल पवन फुकन ढकुवाखान के खजुआ गांव का रहने वाला बताया गया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर