राजस्थान बोर्ड की 10वीं का परिणाम बुधवार को

जयपुर, 28 मई (हि.स.)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का परिणाम बुधवार शाम पांच बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

बोर्ड सचिव कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा परिणाम जारी करेंगे। दसवीं में 10 लाख 62 हजार 341 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। परीक्षा सात से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 10वीं का परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा था। यह परिणाम परीक्षा समाप्ति के 50 दिन बाद जारी किया गया। इस साल लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई और परिणाम करीब 60 दिन बाद जारी होगा। इसके साथ ही प्रवेशिका का परिणाम भी जारी होगा। इसमें सात हजार 63 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। इससे पहले 20 मई को राजस्थान बोर्ड ने एक साथ 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का परिणाम घोषित किया था।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

   

सम्बंधित खबर