मालदा में शुभेंदु के रोड शो में उमड़ी लोगों की भीड़

ओल्ड मालदा, 05 मई (हि.स.)। राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने प्रचार के अंतिम दिन रविवार को ओल्ड मालदा शहर में रोड शो किया। उत्तर मालदा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार खगेन मुर्मू के समर्थन में शुभेंदु ने यह रोड शो किया। रोड शो शहर के बाचामारी पालपाड़ा से शुरू हुआ। बाद में शहर के मिर्जापुर से होते हुए मंगलवाड़ी चौरंगी मोड़, बुलबुली मोड़ और तांतीपाड़ा मैदान तक परिक्रमा किया।

रोड शो में शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ जिलाध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, प्रत्याशी खगेन मुर्मू, मालदा विधानसभा विधायक गोपाल चंद्र साहा, हबीबपुर विधानसभा विधायक ज्वेल मुर्मू व अन्य मौजूद थे। इस दिन शुभेंदु के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रोड शो में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शुभेंदु अधिकारी सड़क के दोनों तरफ हाथ हिलाते हुए वोट मांगते दिखे। इस बीच शुभेंदु को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़क के दोनों किनारों उमड़ पड़े। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर