गोविंदपुर में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

खूंटी, 6 मई (हि.स.)। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक कोच मुंडा ने सोमवार को गोविंदपुर में भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष रामध्यान सिंह के साथ की।

मौके पर विधानसभा संयोजक शशांक शेखर राय, विधानसभा सहसंयोजक विनोद भगत, विधानसभा प्रभारी अरुणचंद्र गुप्ता, प्रदेश काय्रसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, शिव शंकर मिश्र, शिव कुमार केसरी, ब्रजेद्र हेमराम, राजन मुंडा आदि ने कार्यकर्ताओं से अर्जुन मुंडा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा प्रत्यशी के पक्ष में जनसंपर्क करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर