असम की चार सीटाें पर 3 बजे तक 62.95 फ़ीसदी मतदान

गुवाहाटी (असम), 7 मई (हि.स.)। असम में तीसरे और अंतिम चरण में राज्य की चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मंगलवार को गुवाहाटी, बरपेटा कोकराझाड़ तथा धुबड़ी में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे तक गुवाहाटी में 57.46 फ़ीसदी मतदान हुआ है। इसके अलावा बरपेटा लोकसभा क्षेत्र में 65.20, कोकरझार लोकसभा क्षेत्र में 63.64 तथा धुबड़ी लोकसभा क्षेत्र में 65.51 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपना वोट डाला।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/सुनील

   

सम्बंधित खबर