अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के जिला कोर्डिनेटर बने हरेंद्र सिंह मेजर

सहरसा,01 जून (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय वूमैन मानवाधिकार संघ विशाल संस्थान के तत्वावधान में निर्देशन क्षेत्र के अधीन सहरसा जिला के कोडिनेटर हरेंद्र सिंह मेजर को बनाया गया है। हरेंद्र सिंह मेजर को जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए चार बार अलग-अलग विभागीय कार्य में प्रशस्ति पत्र के साथ लगातार खेल जगत से लेकर समाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाने एवं उपलब्धियों के आधार पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा हरेंद्र सिंह मेजर को इस पद पर दायित्व सौंपा गया है।

सिंह ने कहा जल्द ही सहरसा जिला में एक मुख्यालय आफिस का विधिवत उद्घाटन सभी दल जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्,उत्कृष्ट समाजिक कार्यकर्ता,जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। तदनुसार सभी प्रखंडों में युद्ध स्तर पर सभी जटिल समस्या का निदान सुनिश्चित किया जायेगा।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी राजनीतिक दलों,समाजिक कार्यकर्ता,शिक्षाविद् सभी खेल संघ ने हरेंद्र सिंह मेजर को लगातार उपलब्धि पर हदयतल से कोटि-कोटि हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर