दो कार आपस में टकराई, दो घायल

मोरीगांव (असम), 12 जून (हि.स.)। मोरीगांव जिले के मोरीगांव-नगांव मार्ग पर दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों कारों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आज सुबह दो वैगनार कार (एएस-21जे-3935) और (एएस-21एजी-9533) के बीच हुई टक्कर में दोनों करों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतना जबरदस्त था कि लाल रंग की वैगनार कार के चालक को बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकल गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान फिरोज जहान और लक्ष्यज्योति नाथ के रूप में की गई है। दोनों की हालत काफी गंभीर बताई गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर