सिलीगुड़ी, 13 जून (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने गुरुवार को आश्रम पाड़ा में एक मकान की छत पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।
निगम सूत्रों के अनुसार, मकान की छत पर बिना किसी प्लान के घर बनाया गया था।
जिसे तोड़ने के लिए नगर निगम की ओर से मकान मालिक को कई बार नोटिस भेजा गया था। फिर भी अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया। जिस वजह से निगम कर्मचारियों ने मकान के छत पर बने अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया।
दूसरी तरफ मकान मालिक ने कहा कि इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में चल रहा है। फिर भी सिलीगुड़ी नगर निगम ने बिना किसी सूचना के उसके घर को तोड़ दिया है। निगम को हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार करना चाहिए था। यह हाईकोर्ट का अवमानना है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा