संदिग्ध अवस्था में वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद

हैलाकांदी (असम), 13 जून (हि.स.)। हैलाकांदी जिला शहर से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हैलाकांदी शहर के टोल रोड इलाके से जन स्वास्थ्य कार्यकारी विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता तापस पुरकायस्थ का शव उसके घर से बरामद किया गया है।

मृतक के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका व्यक्त की है कि तापस पुरकायस्थ की हत्या की गई है। मृतक घर में अकेले ही रह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर