महाराष्ट्र के सात विधायक बने सांसद, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

मुंबई, 13 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के सात विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद बन गए हैं। इनमें दो विधायकों ने आज विधान भवन में जाकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

सोलापुर से सांसद बनी प्रणिती शिंदे और अमरावती से बलवंत वानखेड़े ने गुरुवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। इन दोनों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंपा है। इसी प्रकार चंद्रपुर से सांसद बनीं प्रतिभा धानोरकर, संभाजी नगर से सांसद बने संदीपन भुमरे, जालना से सांसद बने कल्याण काले, उत्तर-मध्य मुंबई से सांसद बनीं वर्षा गायकवाड़ और उत्तर-पश्चिम से सांसद बने रवींद्र वायकर जल्द अपने विधायक पद का इस्तीफा देने वाले हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

   

सम्बंधित खबर