गुवाहाटी पुलिस ने प्रदर्शित किए चोरी के फोन और लैपटॉप

गुवाहाटी, 14 जून (हि.स.)। गुवाहाटी पुलिस द्वारा शुक्रवार को 650 मोबाइल फोन और 16 लैपटॉपों की प्रदर्शनी लगायी गयी। ये चोरों से बरामद किए गए थे। इनके असली मालिकों का पता न लगने के कारण शहर के विभिन्न थानों में ये पड़े हुए थे।

पुलिस ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी खोए हुए मोबाइल फोन या लैपटॉप की पहचान करने के लिए इस विशेष प्रदर्शन पर जा सकते हैं और स्वामित्व का प्रमाण दिखाकर उसका दावा कर सकते हैं।

पान बाजार स्थित गुवाहाटी पुलिस आयुक्तालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से यह प्रदर्शनी लगाई गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर