सायन में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

मुंबई, 15 जून (हि.स.)। सायन में स्थित प्रतीक्षा नगर में बीती रात एक पुलिस कर्मी ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वडाला पुलिस स्टेशन की टीम ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कर्मी की पहचान विजय सालुंखे के रूप में हुई है और वह शाहुनगर में कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार विजय सालुंखे ने शुक्रवार रात को अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार को इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर सायन अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक विजय सालुंखे की जेब से एक नोट मिला है। बताया जा रहा है कि विजय सालुंखे 30 मई से छुट्टी पर थे। इसलिए पुलिस इस मामले की छानबीन हर एंगल से कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/दधिबल

   

सम्बंधित खबर