जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पद से बाबू सिंह कुशवाहा ने दिया इस्तीफा

लखनऊ, 16 जून(हि.स.)। जौनपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने रविवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबू सिंह ने इस्तीफा देकर शिवकन्या कुशवाहा को नया अध्यक्ष घोषित किया।

कैसरबाग स्थित गांधी भवन में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जिम्मेदारी छोड़ने की चर्चा की। इसके बाद कोषाध्यक्ष प्रह्लाद मौर्य ने शिवकन्या कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दे दिया। प्रस्ताव के आने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक सुर में समर्थन कर नया अध्यक्ष चुन लिया।

जन अधिकार पार्टी के महासचिव इरशाद ने नये अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा के नाम का समर्थन करते हुए घोषणा किये जाने की अनुमति दे दी। नये अध्यक्ष के रुप में शिवकन्या ने जन अधिकार पार्टी की जिम्मेदारी सम्भाली तो पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश

   

सम्बंधित खबर